मॉरिशस के मोका में महाराष्ट्र के विस्तारित भवन के भूमिपूजन का कार्यक्रम हाल ही में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की उपस्थिति में संपन्न हुआ है. इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कहा कि महाराष्ट्र और मॉरिशस के बीच मित्रता का रिश्ता पीढ़ियों से चला आ रहा है और सात समंदर पार रहने के बावजूद यहां के मराठी समाज ने अपनी सांस्कृतिक जड़ों को बड़े गर्व के साथ सहेजकर रखा है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पहल पर इस भवन के विस्तार के लिए 8 करोड़ र...