रणथंभौर (सवाई माधोपुर) में सफारी करने के कुछ घंटे बाद एक विदेशी पर्यटक की मौत हो गई। आयरलैंड की रहने वाली टूरिस्ट एक ग्रुप के साथ घूमने आई थी। गुरुवार (26 मार्च ) रात को होटल में अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। सरकारी हॉस्पिटल में चेकअप के बाद उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। टूरिस्ट का पोस्टमॉर्टम आयरलैंड एम्बेसी के अप्रूवल के बाद ही किया जाएगा। दिन में 2 बार की थी सफारी कुण्डेरा थाने के एएसआई रूप सिंह ने बताया कि आयरलैंड की मरियन फ्रांसिस (40) दोस्तों के साथ 25 मार्च को रणथंभ...