फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 बनने का मेरा सफर बेहद खास रहा। इस पल को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। खिताब जीतने की खुशी है, लेकिन मिस इंडिया को लेकर थोड़ी नर्वस भी हूं… क्योंकि अब अगला लक्ष्य वही है। यह कहना है उत्तराखंड की ब्यूटी क्वीन आंचल फर्स्वाण का। उन्होंने साफ कहा- अब नेशनल मंच पर उत्तराखंड के लिए क्राउन जीतना है। चमोली के पीपलकोटी की रहने वाली 22 वर्षीय आंचल फर्स्वाण ने बीते शनिवार फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का खिताब जीतकर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे प...