केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों ने मंगलवार को दिल्ली में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेल और गैस संकट पर मौजूदा हालात की जानकारी दी। शिपिंग मंत्रालय के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश सिन्हा ने कहा कि दो भारतीय LPG जहाज- पाइन गैस और जग वसंत होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर बढ़ रहे हैं। राजेश सिन्हा ने बताया कि पाइन गैस करीब 45,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 27 मार्च को न्यू मैंगलोर पोर्ट पहुंचेगा, जबकि जग वसंत लगभग 47,600 मीट्रिक टन LPG लेकर 26 मार्च को कांडला पहुंचने वाला है। इन जहाजों के न...