आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले एक नया विवाद सामने आ गया है. दरअसल रॉयल चैलेंजर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का पहला मैच होने जा रहा है. इस हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले कर्नाटक विधानसभा में VIP टिकट को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिल रहा है. VIP टिकट को लेकर विधायको ने किया हंगामा कांग्रेस विधायक काशाप्पनवर विजयानंद शिवशंकरप्पा ने विधानसभा में मांग रखी कि हर विधायक को कम से कम 4 VIP टिकट दिए जाएं. उन्होंने साफ कहा कि “हम VIP हैं, हम आ...