कोलकाता में चुनाव आयोग ने बुधवार को बताया कि पश्चिम बंगाल में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के दौरान जांच के दायरे में आए 32 लाख नामों में से 13 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। आयोग ने सोमवार को इन वोटरों के नाम की पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की थी। ये “अंडर एडजुडिकेशन” थे यानी आयोग इनके दस्तावेजों की जांच कर रहा था। आयोग के मुताबिक, 60 लाख से ज्यादा नाम अंडर एडजुडिकेशन रखे गए थे। इनमें अभी 32 लाख मामलों का निपटारा हुआ है, जबकि करीब 28 लाख मामले अभी भी लंबित हैं जिनकी जां...